Skip to main content

Tara Sansthan

इस श्राद्ध पक्ष, अपने पूर्वजों की स्मृति में करें एक नेक कार्य

हम सभी के जीवन में हमारे माता-पिता और पूर्वजों का विशेष स्थान होता है। उनकी स्मृतियाँ और उनके दिए संस्कार हमेशा हमारे साथ रहते हैं। श्राद्ध पक्ष में हम अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। ऐसे में अन्नदान को सेवा से जोड़ते हुए उन बुजुर्गों तक भोजन पहुँचाना, जिन्हें आज अपनेपन और सहारे की आवश्यकता है, एक सार्थक पहल हो सकती है।

इस श्राद्ध पक्ष, अपने पूर्वजों की स्मृति में, वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को कराएँ प्रेम से भोजन

₹4,000 में 40 बुजुर्गों के लिए एक समय का भोजन

आपका विश्वास, हमारी जिम्मेदारी

तारा संस्थान द्वारा संचालित 7 वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों को निःशुल्क आवास, भोजन, चिकित्सा एवं आवश्यक देखभाल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। हमारा उद्देश्य केवल बुजुर्गों को आश्रय देना नहीं, बल्कि उन्हें सम्मानजनक, सुरक्षित और आत्मीय वातावरण उपलब्ध कराना है। आपके जैसे सहयोगियों के सहयोग से यह सेवा निरंतर आगे बढ़ रही है।

“ये हैं वे बुजुर्ग, जिनकी थाली तक आपका सहयोग पहुँच सकता है।”

श्राद्ध पक्ष अन्नदान सेवा • तारा संस्थान