Skip to main content

Tara Sansthan

Kisi Ka Yun Chale Jaanaa…

किसी का यूँ चले जाना…

बात 24 दिसम्बर, 2022 की है, श्री जगदीश राज श्रीमाली (राज्य मंत्री, राजस्थान) तारा संस्थान के उदयपुर स्थित श्रीमती कृष्णा शर्मा आनन्द वृद्धाश्रम आए हुए थे। विजिट हुआ, वृद्धाश्रम की सुविधा और आवासियों से मिलकर वे बहुत गदगद हुए। छोटा सा गीत संगीत का कार्यक्रम चल रहा था और थोड़ा संवाद भी मंत्री जी साहब ने बुजुर्गों से किया। उदयपुर के गण्यमान्य होने के नाते उनका सम्मान भी किया गया। सम्मान करने मैंने बुलाया त्रिवेणी आंटी को, उनके हाथों से मंत्री जी को अभिनन्दन-पत्र दिलवाया गया।